EPFO UAN Activation Guide: अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के तहत PF खाता है, तो यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है। इससे देश के करोड़ों कर्मचारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए PF से जुड़ी सेवाएं तेजी से मिल सकेंगी। EPFO ने हाल ही में एक विजुअल गाइड जारी कर इस प्रक्रिया को आसान और चरणबद्ध तरीके से समझाया है।
