Loan on LIC Policies: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India - LIC) के देश भर में करोड़ों पॉलिसीधारक हैं। एलआईसी भारत की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी बीमा कंपनी है जो निवेशकों को कई बीमा पॉलिसी (Insuarance Policy) ऑफर करती है। क्या आपको पता है कि आप अपनी एलआईसी पॉलिसी पर लोन भी ले सकते हैं। कई बार लोगों को अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसी इमरजेंसी में आप अपनी बीमा पॉलिसी पर आसानी से लोन ले कते हैं। यह एक पर्सनल लोन है जिसका इस्तेमाल उपयोगअस्पताल के खर्च, पढ़ाई, शादी, घर बनाने आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलआईसी पॉलिसी (LIC Policy) पर मिलने वाला लोन कोलैटरल यानी सिक्योर्ड लोन होता है। यदि कोई व्यक्ति इस लोन को चुकाने में असमर्थ होता है तो ऐसी स्थिति में पॉलिसी की मैच्योरिटी के बाद लोन का पैसा ले लिया जाता है। इसमें पॉलिसी बॉन्ड को गारंटी के तौर पर रखा जाता है। अगर आप भी अपनी पॉलिसी पर लोन लेना चाहते हैं तो आप एलआईसी की वेबसाइट पर ई-सर्विसेज पर जाकर देख सकते हैं कि आपको एलआईसी की पॉलिसी पर कितना लोन मिल सकता है।
एक पॉलिसी पर कितना लोन मिल सकता है?
एलआईसी के नियमों के मुताबिक किसी भी पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के हिसाब से लोन की रकम तय की जाती है। लोन का अमाउंट आपकी पॉलिसी का 85 फीसदी तक का लोन ले सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पॉलिसी पर कम से कम 3 साल तक का प्रीमियम जमा होना जरूरी है। इससे कम पीरियड होने पर आपको लोन नहीं मिलेगा।
लोन के लिए कैसे आवेदन करें
अगर आप एलआईसी पॉलिसी पर लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको एलआईसी की ई-सर्विसेज पर जाकर अपने अकाउंट में लॉगइन करना होगा। फिर आपको पोर्टल पर लोन के लिए अप्लाई करना होगा और KYC डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। इसके बाद इन डॉक्यूमेंट को एलआईसी के ऑफिस में भी भेजना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स और लोन एप्लिकेशन के वैरिफिकेशन के बाद 3 से 5 दिनों के अंदर लोन अप्रूव कर दिया जाएगा। ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए एलआईसी ऑफिस जाकर लोन के लिए अप्लाई करना होगा। साथ ही KYC डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। इसके बाद आपको लोन मिल जाएगा।