रोजाना सिर्फ 416 रुपये बचाकर बनिये करोड़पति, मैच्योरिटी पर बैंक अकाउंट में आएगा 1 करोड़

How to Become Crorepati: देश के करोड़ों लोग हर रोज करोड़पति बनने का सपना देखते हैं। बहुत कम लोग ऐसे हैं जो इस सपने को पूरा कर पाते हैं। पैसे कमाने के साथ निवेश के जरिये ही करोड़पति बना जा सकता है। अगर आप सही तरीके से निवेश करें तो थोड़ा पैसा जमा करके भी करोड़पति बना जा सकता है

अपडेटेड Mar 03, 2024 पर 6:45 AM
Story continues below Advertisement
देश के करोड़ों लोग हर रोज करोड़पति बनने का सपना देखते हैं।

How to Become Crorepati: देश के करोड़ों लोग हर रोज करोड़पति बनने का सपना देखते हैं। बहुत कम लोग ऐसे हैं जो इस सपने को पूरा कर पाते हैं। पैसे कमाने के साथ निवेश के जरिये ही करोड़पति बना जा सकता है। अगर आप सही तरीके से निवेश करें तो थोड़ा पैसा जमा करके भी करोड़पति बना जा सकता है। कोई भी व्यक्ति जितनी कम उम्र में निवेश करना शुरू करेगा और लंबे समय तक समझदारी से निवेश करेगा, तो इस सपने को पाना मुश्किल नहीं होगा। यहां ऐसी ही निवेश योजना के बारे में बता रहे हैं जिसमें हर रोज 416 रुपये जोड़कर आप करोड़पति बन सकते हैं।

हर रोज जोड़ना होगा पैसा

आप पीपीएफ (Public Provident Fund - PPF) अकाउंट में हर महीने 12,500 रुपये जमा करते हैं। यानी, आपको रोज का करीब 416 रुपये बचाना होगा। ये पैसा आपको 15 साल तक निवेश करते हैं। तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 40.68 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें आपका कुल निवेश 22.50 लाख रुपये होगा, जबकि 18.18 लाख रुपये ब्याज से आपकी इनकम होगी। यह कैलकुलेशन अगले 15 साल तक 7.1% सालाना ब्याज के आधार पर की गई है। ब्याज दर बदलने पर मैच्योरिटी का पैसा बदल सकता है।


ऐसे बन जाएंगे करोड़पति

अगर आप इस योजना से करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको इसे 15 साल के बाद 5-5 साल के लिए 2 बार और बढ़ाना होगा। यानी, अब आपके निवेश का पीरियड 25 साल होगा। 25 सालों बाद आपको कुल 1.03 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस पीरियड में आपका कुल निवेश 37.50 लाख रुपये होगा, जबकि ब्याज आय के रूप में आपको 65.58 लाख रुपये मिलेंगे। ध्यान रखें कि अगर आप पीपीएफ खाते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो मैच्योरिटी से एक साल पहले अप्लाई कराना होगा। मैच्योरिटी के बाद अकाउंट आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

टैक्स पर मिलती है छूट

पीपीएफ योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। इस स्कीम में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर छूट ले सकते हैं। पीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स नहीं लगता है। सबसे जरूरी बात यह है कि सरकार छोटी बचत योजनाओं को प्रमोट करती है। इसलिए इसमें निवेश करने पर पूरी तरह से सुरक्षित होता है। पीपीएफ में ब्याज कंपाउंडिंग आधार पर मिलता है।

Multibagger Stock : 4 सालों में 4 गुना से अधिक बढ़ा पैसा, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह शेयर?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।