NPS Account Balance: अपने घर बैठे चेक करें एनपीएस बैलेंस, एक SMS पर मिल जाएगी जानकारी

How to Check NPS Balance online: यदि हम एनपीएस खाता नहीं रखते हैं तो यह बंद भी हो सकता है, इसके लिए जरूरी है कि बीच-बीच में एनपीएस खाते का बैलेंस चेक करते रहें। एनपीएस बैलेंस को चेक करने से आपको पता चलता रहता है कि आपके अकाउंट में कितना बैलेंस है

अपडेटेड Aug 24, 2023 पर 4:50 PM
Story continues below Advertisement
एनपीएस बैलेंस को चेक करने से आपको पता चलता रहता है कि आपके अकाउंट में कितना बैलेंस है।

How to Check NPS Balance online: क्या आप भी अपना एनपीएस बैलेंस कुछ मिनटों में जानना चाहते हैं। एनपीएस बैलेंस को चेक करने से आपको पता चलता रहता है कि आपके अकाउंट में कितना बैलेंस है और आपका अकाउंट एक्टिव है। एनपीएस बैलेंस को उमंग ऐप, एसएमएस और एनएसडीएल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं।

नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) सरकार की चलाई जाने वाली एक योजना है जो रिटायरमेंट के बाद अच्छे फाइनेंशियल भविष्य के लिए बनाई गई है। एनपीएस को दुनिया की सबसे सस्ती पेंशन योजनाओं में से एक माना जाता है। इस योजना में 18 से 70 साल की उम्र तक अंशदान किया जा सकता है। एनपीएस की योजना पर कई तरह के टैक्स बेनिफिट मिलते हैं, जिसमें रिटायरमेंट के बाद आपके भविष्य के लिए मोटा फंड तैयार हो जाता है। ये जरूरी है कि आप बीच-बीच में एनपीएस अकाउंट का बैलेंस चेक करते रहें। अब आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन अपना एनपीएस बैलेंस चेक कर सकते हैं।

एनएसडीएल (NSDL) वेबसाइट के जरिए ऐसे चेक करें बैलेंस


स्टेप 1: एनएसडीएल पोर्टल पर जाएं

स्टेप 2: लॉगिन करने के लिए अपने PRAN अकाउंट नंबर के साथ यूजर्स आईडी और पासवर्ड डालें।

स्टेप 3: आगे बढ़ने के लिए कैप्चा कोड डालें।

स्टेप 4: ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट में होल्डिंग स्टेटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

SMS से चेक करें बैलेंस

अपने एनपीएस मोबाइल नंबर से 9212993399 पर मिस्ड कॉल दें। इसके जवाब में आपको एक SMS मिल जाएगा। इसके जरिये बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी। एनपीएस की जानकारी के लिए 022-2499 3499 पर कॉल भी कर सकते हैं।

उमंग ऐप पर चेक करें बैलेंस

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें।

2. इसमें लॉगइन करने के बाद एनपीएस पर जाएं

3. एनपीएस पर स्विच करने के बाद अपनी सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRA) को चुने।

4. पेज खुलने के बाद उसमें करंट होल्डिंग का ऑप्शन चुनें।

5. अपना PRAN और पासवर्ड डालें

6. सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉग इन करें फिर आप अपने खाते का बैलेंस देख पाएंगे।

BRICS में सऊदी अरब, ईरान सहित 6 नए देश होंगे शामिल, PM मोदी ने विस्तार का किया समर्थन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।