Get App

NPS Account Balance: अपने घर बैठे चेक करें एनपीएस बैलेंस, एक SMS पर मिल जाएगी जानकारी

How to Check NPS Balance online: यदि हम एनपीएस खाता नहीं रखते हैं तो यह बंद भी हो सकता है, इसके लिए जरूरी है कि बीच-बीच में एनपीएस खाते का बैलेंस चेक करते रहें। एनपीएस बैलेंस को चेक करने से आपको पता चलता रहता है कि आपके अकाउंट में कितना बैलेंस है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2023 पर 4:50 PM
NPS Account Balance: अपने घर बैठे चेक करें एनपीएस बैलेंस, एक SMS पर मिल जाएगी जानकारी
एनपीएस बैलेंस को चेक करने से आपको पता चलता रहता है कि आपके अकाउंट में कितना बैलेंस है।

How to Check NPS Balance online: क्या आप भी अपना एनपीएस बैलेंस कुछ मिनटों में जानना चाहते हैं। एनपीएस बैलेंस को चेक करने से आपको पता चलता रहता है कि आपके अकाउंट में कितना बैलेंस है और आपका अकाउंट एक्टिव है। एनपीएस बैलेंस को उमंग ऐप, एसएमएस और एनएसडीएल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं।

नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) सरकार की चलाई जाने वाली एक योजना है जो रिटायरमेंट के बाद अच्छे फाइनेंशियल भविष्य के लिए बनाई गई है। एनपीएस को दुनिया की सबसे सस्ती पेंशन योजनाओं में से एक माना जाता है। इस योजना में 18 से 70 साल की उम्र तक अंशदान किया जा सकता है। एनपीएस की योजना पर कई तरह के टैक्स बेनिफिट मिलते हैं, जिसमें रिटायरमेंट के बाद आपके भविष्य के लिए मोटा फंड तैयार हो जाता है। ये जरूरी है कि आप बीच-बीच में एनपीएस अकाउंट का बैलेंस चेक करते रहें। अब आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन अपना एनपीएस बैलेंस चेक कर सकते हैं।

एनएसडीएल (NSDL) वेबसाइट के जरिए ऐसे चेक करें बैलेंस

स्टेप 1: एनएसडीएल पोर्टल पर जाएं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें