EPFO: प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से दी जाने वाली भविष्य निधि (PF) निवेश करते हैं। कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने निश्चित राशि पीएफ खाते में जमा होता है। लेकिन क्या आपने कभी अपने PF खाते को खोलकर चेक किया है की उसमें कितना पैसा है? पीएफ खाते में पैसा जमा हो भी रहा है या नहीं? हम आपको बता रहे हैं की कैसे आप मिनटों में घर बैठे एक मिस्ड कॉल के जरिए अपना PF बैलेंस जान सकते हैं।
