EPFO: एक मिस्ड कॉल देकर जानिये आपके PF में कितना पैसा है, EPFO ने बताया तरीका

क्या आपने कभी अपने PF खाते को खोलकर चेक किया है कि उसमें कितना पैसा है

अपडेटेड May 18, 2022 पर 6:11 PM
EPFO ने ट्विटर पर बताया कि आप कैसे एक मिस्ड कॉल के जरिये बैलेंस जान सकते हैं।

EPFO: प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की भविष्य निधि (Provident Fund - PF) में निवेश करते हैं। कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने निश्चित राशि पीएफ खाते में जमा होती है। लेकिन क्या आपने कभी अपने PF खाते को खोलकर चेक किया है कि उसमें कितना पैसा है? पीएफ खाते में पैसा जमा हो भी रहा है या नहीं? EPFO ने बताया कि आप कैसे मिनटों में घर बैठे एक मिस्ड कॉल के जरिए अपना PF बैलेंस जान सकते हैं।

मिस्ड कॉल के जरिए जानें पीएफ का बैलेंस

EPFO ने ट्विटर पर बताया कि आप कैसे एक मिस्ड कॉल के जरिये बैलेंस जान सकते हैं।

यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड सदस्य मिस्ड कॉल देकर अपना बैलेंस पता लगा सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद EPFO संदेश के जरिए पीएफ की जानकारी मिल जाएगी। यहां भी आपका बैंक अकाउंट नंबर, पैन और आधार यूएएन से लिंक होना जरूरी ही।


- ये कॉल दो घंटी के बाद अपने आप कट जाएगी।

- इस सर्विस के लिए कोई भी पैसा नहीं लगेगा।

 

मिस्ड कॉल सुविधा का फायदा उठाने के लिए पहले करना होगा ये काम

1 पोर्टल पर यूएएन के साथ मोबाइल नंबर एक्टिवेट होना चाहिए।

2 यूएएन की बैंक अकाउंट नंबर, आधार या पैन नंबर में से किसी एक से केवाईसी (KYC) होनी चाहिए।

क्या होता है यूएएन नंबर- ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की सर्विस देता है जिसके जरिए खाता धारक अपने पीएफ अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं। ये नंबर बैंक अकाउंट की तरह ही होता है। अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करने के लिए इस लिंक https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर क्लिक कर सकते हैं।

Network18 Exclusive:मंत्रियों के समूह ने की ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और रेस कोर्स पर 28% जीएसटी की सिफारिश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।