Get App

UAN नंबर का इस्तेमाल कर कैसे चेक करें अपने प्रोविडेंट फंड का बैलेंस

एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड (EPF) वेतनभोगी एंप्लॉयीज के लिए बचत का भरोसेमंद जरिया है। यह फंड लॉन्ग टर्म सेविंग इंस्ट्रूमेंट है, जो एंप्लॉयीज को जॉब बदलने या रिटायर होने की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराता है। रिटायरमेंट फंड की निगरानी और मैनेजमेंट के लिए अपने ईपीएफ (EPF) बैलेंस पर निगरानी रखना जरूरी है। इससे लोगों को ईपीएफ स्कीम में अपनी वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन करने, अपने खर्चों को प्लान करने और बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद मिलती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2025 पर 4:56 PM
UAN नंबर का इस्तेमाल कर कैसे चेक करें अपने प्रोविडेंट फंड का बैलेंस
अगर आप ईपीएफ बचत के आधार पर लोन लेना चाहते हैं, तो भी ईपीएफ बैलेंस के बारे में जानना जरूरी है।

एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड (EPF) वेतनभोगी एंप्लॉयीज के लिए बचत का भरोसेमंद जरिया है। यह फंड लॉन्ग टर्म सेविंग इंस्ट्रूमेंट है, जो एंप्लॉयीज को जॉब बदलने या रिटायर होने की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराता है। रिटायरमेंट फंड की निगरानी और मैनेजमेंट के लिए अपने ईपीएफ (EPF) बैलेंस पर निगरानी रखना जरूरी है। इससे लोगों को ईपीएफ स्कीम में अपनी वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन करने, अपने खर्चों को प्लान करने और बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद मिलती है।

इसके अलावा, अगर आप ईपीएफ बचत के आधार पर लोन लेना चाहते हैं, तो भी ईपीएफ बैलेंस के बारे में जानना जरूरी है। दरअसल, इससे पता चलता है कि आपको इस आधार पर कितना लोन मिल सकता है। अपने ईपीएफ बैलेंस के बारे में पता करने के लिए एंप्लॉयर के पास आपका यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (UAN) नंबर एक्टिवेट होना जरूरी है। ईपीएफ प्लान में शामिल एंप्लॉयीज को UAN नंबर दिया जाता है, जो उनका यूनीक पहचान नंबर होता है।

हम आपको यहां बता रहे हैं कि UAN वंबर के साथ अपना पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें:

स्टेप 1: EPF के पोर्टल पेज पर ‘Services’ सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 2: ‘Services’ सेक्शन में ‘Member Passbook’ चुनें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें