Get App

अपने इन्वेस्टेमेंट और सेविंग अकाउंट में किसे बनाए नॉमिनी? जानिए किन्हें चुनना सही होगा

जब भी आप किसी तरह के निवेश या बैंक खाता खोलने से संबंधित कोई फॉर्म भरेंगे तो आपको 'नॉमिनी' का कॉलम दिखाई देगा। फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट नॉमिनी की सर्विस देते हैं। नॉमिनी की सर्विस के तहत खाताधारक, निवेशक का जमा पैसा या लॉकर में रखा गया समान अकाउंटहोल्डर के नॉमिनी को मृत्यु के मामले में मिल जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2023 पर 1:19 PM
अपने इन्वेस्टेमेंट और सेविंग अकाउंट में किसे बनाए नॉमिनी? जानिए किन्हें चुनना सही होगा
आप अपनी संपत्ति के लिए नॉमिनी के तौर पर अपने बच्चों का नाम भी रख सकते हैं।

जब भी आप किसी तरह के निवेश या बैंक खाता खोलने से संबंधित कोई फॉर्म भरेंगे तो आपको 'नॉमिनी' का कॉलम दिखाई देगा। फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट नॉमिनी की सर्विस देते हैं। नॉमिनी की सर्विस के तहत खाताधारक, निवेशक का जमा पैसा या लॉकर में रखा गया समान अकाउंटहोल्डर के नॉमिनी को मृत्यु के मामले में मिल जाता है। नामांकन के ब्रैकेट के तहत एक व्यक्ति का नाम लिखना होता है। इसका मतलब होता है कि अपनी मृत्यु के बाद व्यक्ति नॉमिनी को अपनी संपत्ति या पैसा देने के लिए तैयार है।

किसी भी निवेश या बचत योजना में नॉमिनी के न होने से कई तरह की परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार नॉमिनी नहीं बताने पर लोगों यानी सही नॉमिनी होने पर पर भी पैसा वापिस लेने में परेशानी होती है। यहां सवाल है कि आपको अपना नॉमिनी किसे बनाना चाहिए? आमतौर पर लोग ऐसे मामलों में अपने परिवार वालों को नॉमिनेट करते हैं। हालांकि, आपने किसे चुना इस पर कोई पाबंदी नहीं है लेकिन यह निर्णय समझदारी से लिया जाना चाहिए। यहां कुछ सुझाव दिये गए हैं कि आप किसे अपना नॉमिनी बना सकते हैं..

पेरेंट्स

आप अपने माता-पिता को अपने पैसे के उत्तराधिकारी के रूप में नॉमिनेट कर सकते हैं। उन्हें अपने नॉमिनी के रूप में नामित करने के लिए आपको उनकी जानकारी और सिग्नेचर भरने की जरूरत होगी। माता-पिता अपने बच्चों के लिए जीते हैं और कोई भी पैसे उनके बच्चे के नुकसान को पूरा नहीं कर सकता है। हालांकि, वे आपके द्वारा छोड़े गए पैसे से एक स्थिर जीवन जी सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें