Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का वादा करती है। इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिनके जरिए सरकारी और पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाया जा सकता है। लेकिन कई बार खबरें आती हैं कि कुछ अस्पताल आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद इलाज से इनकार कर देते हैं, जबकि वो योजना में शामिल होते हैं। ऐसे में घबराएं नहीं बल्कि उनकी सरकारी तरीके से तुरंत शिकायत दर्ज करें।
अगर इलाज से इनकार हुआ है तो ये करें?
वेबसाइट खोलें: https://cgrms.pmjay.gov.in/GRMS/loginnew.htm
Register Your Grievance पर क्लिक करें।
कैप्चा कोड डालें और स्कीम चुनें।
मांगी गई बाकी जानकारी भरकर शिकायत दर्ज करें।
एक ग्रिवेंस ID मिलेगा, उसे संभालकर रखें।
हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें
नेशनल टोल-फ्री नंबर - 14555
उत्तर प्रदेश: 180018004444
Ayushman Bharat सेक्शन चुनें।
Grievance Redressal पर जाकर शिकायत दर्ज करें।
अस्पताल की पर्ची या इनकार का वीडियो या ऑडियो (यदि हो सके)
मिली हुई ग्रिवेंस ID से स्टेटस चेक करते रहें।
आयुष्मान कार्ड बनवाने का प्रोसेस
नजदीकी CSC यानी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाएं।
अधिकारी पात्रता जांच कर डॉक्यूमेंट मांगेंगे।
सफल वैरिफिकेशन के बाद कार्ड बन जाएगा।
कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
योजना का मकसद सभी को बराबरी का इलाज देना है। अगर कोई अस्पताल इसका उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। बस आप शिकायत करना न भूलें।