Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का वादा करती है। इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिनके जरिए सरकारी और पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाया जा सकता है। लेकिन कई बार खबरें आती हैं कि कुछ अस्पताल आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद इलाज से इनकार कर देते हैं, जबकि वो योजना में शामिल होते हैं। ऐसे में घबराएं नहीं बल्कि उनकी सरकारी तरीके से तुरंत शिकायत दर्ज करें।
