EPFO: अगर आपको पीएफ का पैसा निकालने में दिक्कत आ रही है या अन्य कोई और समस्या है तो अब आप अपने वॉट्सऐप से भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) को शिकायत कर सकते हैं। EPFO ने अपने अंशधारकों की शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए वॉट्सऐप हेल्पलाइन सेवा शुरू कर रखी है।
