हर महीने चाहिए 1 लाख रुपये पेंशन, ये सरकारी स्कीम कर सकती है मदद, जानें डिटेल्स

1 Lakh Monthly Pension After Retirement: रिटायरमेंट एक ऐसी उम्र है जब कोई भी बिना पैसे की चिंता के बिताना चाहता है। ज्यादातर लोगों की यही कोशिश होती है कि उनकी लाइफ रिटायरमेंट के बाद भी आसानी से बीते। पैसे या महीने के खर्च या घर के बजट को लेकर किसी भी तरह की परेशानी न हो

अपडेटेड Aug 01, 2023 पर 4:18 PM
आप ये कैलकुलेट करें कि आपको रिटायरमेंट के बाद कितना पैसा चाहिए।

1 Lakh Monthly Pension After Retirement: रिटायरमेंट एक ऐसी उम्र है जब कोई भी बिना पैसे की चिंता के बिताना चाहता है। ज्यादातर लोगों की यही कोशिश होती है कि उनकी लाइफ रिटायरमेंट के बाद भी आसानी से बीते। पैसे या महीने के खर्च या घर के बजट को लेकर किसी भी तरह की परेशानी न हो। यहां आपको बता रहे हैं कि आप रिटायरमेंट के बाद 1 लाख रुपया हर महीना पेंशन कैसे कमा सकते हैं। पहले आप ये कैलकुलेट करें कि आपको रिटायरमेंट के बाद कितना पैसा चाहिए। आप पहले यह तय करें कि हर महीना आपको कितनी पेंशन चाहिए। इसके बाद आपको देखना होगा कि तय पेंशन पाने के लिए कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा। उसके बाद आप तय करें कि आपको कहां निवेश करना।

NPS में करें निवेश

राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) को केंद्र सरकार ने लॉन्च किया था। एनपीएस के जरिये लोग अपनी नौकरी के दौरान ही पेंशन का इंतजाम कर लेते हैं। अगर आप एनपीएस में निवेश करते हैं तो आप अपने भविष्य को सुरक्षित करते हैं। अगर आप 60 फीसदी इक्विटी में निवेश करते हैं और 40 फीसदी डेब्ट में निवेश करते हैं और औसत आपको 10 फीसदी का रिटर्न मिलता है। आप 30 साल तक हर महीने 15,000 रुपये निवेश करते हैं तो आपको रिटायरमेंट पर 1 लाख रुपये पेंशन मिलती है।


SIP में करें निवेश

एक लाख रुपये हर महीने पेंशन पाने के लिए एक SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश कर सकते हैं। अगर आप 30 साल की उम्र में निवेश करते हैं और 30 साल तक निवेश करते हैं, तो आप एक बड़ा रिटायरमेंट फंड खड़ा कर सकते हैं। अगर आप एक महीन में 56,660 रुपये निवेश करते हैं तो आपका फंड 2 करोड़ हो जाएगा और आप इस पर 12 फीसदी यील्ड मिलता है तो हर महीने 1 लाख रुपये पेंशन कमा लेंगे।

महंगाई का भी रखना होगा ध्यान

एक्सपर्ट के मुताबिक एक निवेशक हाइब्रिड या कंजर्वेटिव हाइब्रिड एसडब्ल्यूपी (Systematic Withdrawal Plan) फंड चुन सकते है जो लगभग 7-8 प्रतिशत सालाना रिटर्न देकर आपको महंगाई से बचाने का काम करता है। निवेशकों को रिटायरमेंट के बाद भी महंगाई का ध्यान रखना होगा। अगर रिटायरमेंट के बाद भी 30 साल की लाइफ मान लें तो 1 लाख पेंशन पाने के लिए निवेशक को 6 फीसदी महंगाई दर को भी ध्यान में रखना होगा। महंगाई को ध्यान में रखते हुए SWP में 2.76 करोड़ रुपये का फंड होना चाहिए।

GST Collections : जुलाई में जीएसटी कलेक्शन से वसूले गए 1.65 करोड़ रुपये, 5वीं बार 1.60 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।