Get App

LIC Saral Pension Plan: एक बार प्रीमियम देकर जिंदगी भर पाएं 12000 रुपये महीना, मिलेंगे ये फायदे

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 1 जुलाई से सरल पेंशन (Saral Pension) योजना की शुरुआत कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2021 पर 12:31 PM
LIC Saral Pension Plan: एक बार प्रीमियम देकर जिंदगी भर पाएं 12000 रुपये महीना, मिलेंगे ये फायदे

LIC Saral Pension Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 1 जुलाई से सरल पेंशन (Saral Pension) योजना की शुरुआत कर दी है। यह सिंगल प्रीमियम योजना है जिसमें पॉलिसी लेते समय आपको एक बार ही पूरा प्रीमियम चुकाना होगा। इसके बाद आपको पूरे जीवन एक तय पेंशन की राशि मिलेगी। इसकी खासियत है कि इस प्लान में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 महीने बाद पॉलिसी होल्डर को किसी भी समय लोन मिल जाएगा।

LIC सरल पेंशन योजना को लेने के दो विकल्प हैं

एलआईसी सरल पेंशन योजना दो तरीके की है। पहली लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस (Life Annuity with 100 percent return of purchase price) यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है, यानी यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी। पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उसके बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा।

दूसरा पेंशन योजना जॉइंट लाइफ के लिए दिया जाता है। इसमें पेंशन पति-पत्नी दोनों को मिलता है। इसमें पति या पत्नी जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है, उसे पेंशन मिलती है। जब दोनों ही नहीं रहेंगे तो नॉमिनी को बेस प्राइस मिलेगा।

कैसे खरीद सकते हैं प्लान

LIC की नई Saral Pension scheme को आप ऑफलाइन या ऑनलाइन www.licindia.in की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

अहम बातें..

सब समाचार

+ और भी पढ़ें