देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) कस्टमर्स को उनका सेविंग्स एकाउंट एक ब्रांच से अन्य में ऑनलाइन ट्रांसफर कराने की सुविधा देता है। अपना एकाउंट ट्रांसफर करवाने के लिए कस्टमर्स को बैंक की किसी ब्रांच में जाने की जरूरत नहीं होती। आप YONO SBI, YONO Lite और बैंक की वेबसाइट के जरिए घर बैठे एकाउंट ट्रांसफर करवा सकते हैं।
