UPI Payment of Traffic Challan : हम इस समय डिजिटल पेमेंट के युग में जी रहे हैं। 2016 की नोटबंदी के बाद से भारत पहले से ही कैशलेस रास्ते पर चल रहा था। फिर महामारी और सोशल डिस्टेंसिग के कारण डिजिटल पेमेंट में भारी उछाल आया। यूपीआई पेमेंट बेहद फेमस हो गया। आज बड़े-बड़े शोरूम से लेकर सब्जी सेलर तक हर कोई UPI के माध्यम से पेमेंट स्वीकार करता है। ट्रैफिक पुलिस ने भी डिजिटल पेमेंट को अपना लिया है। देश भर के कई शहर ऑनलाइन ट्रैफिक चालान पेमेंट ऑप्शन देते हैं। एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम पुलिस ने ऑनलाइन चालान पेमेंट स्वीकार करना शुरू कर दिया है। यह सेवा फरीदाबाद पुलिस पहले ही शुरू कर चुकी है। चालान पेमेंट करने के लिए आप किसी भी UPI ऐप या PayTm का उपयोग कर सकते हैं।
