Get App

Jeevan Praman Patra: घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, कैसे कर सकते हैं डोरस्टेप बुकिंग

Jeevan Praman Patra: अब पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने जीवन प्रमाण नाम की आधार-आधारित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस शुरू की है, जिससे सीनियर सिटीजन घर बैठे ही अपना प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2025 पर 7:21 AM
Jeevan Praman Patra: घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, कैसे कर सकते हैं डोरस्टेप बुकिंग
Jeevan Praman Patra: अब पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

Jeevan Praman Patra: अब पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने जीवन प्रमाण नाम की आधार-आधारित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस शुरू की है, जिससे सीनियर सिटीजन घर बैठे ही अपना प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। यह सर्विस न सिर्फ ऑनलाइन बल्कि डोरस्टेप बैंकिंग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के जरिए भी उपलब्ध है। यानी अब पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक आपके घर आकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकता है। अब बुजुर्गों को लाइन में नहीं लगना होगा।

सरकार ने पेंशनर्स के लिए एक बड़ी सुविधा दी है। अब सीनियर सिटीजन घर बैठे ही आधार आधारित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Jeevan Pramaan) बनवा सकते हैं। यह सुविधा उन्हें हर साल बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर लाइन में लगने की परेशानी से बचाएगी। सरकार ने यह डिजिटल सर्विस 10 नवंबर 2014 को शुरू की थी। और अब यह PSB Alliance डोरस्टेप बैंकिंग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) दोनों प्लेटफॉर्म्स के जरिए मिल सकता है।

कौन कर सकता है इस्तेमाल?

यह सुविधा सभी सरकारी और गैर-सरकारी पेंशनर्स के लिए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें