आप भी नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके पास बहुत बड़ा अवसर है। आप पहले दिन से ही बड़ी कमाई शुरू कर सकते हैं और कमा सकते हैं! भारत की सबसे बड़ी डेयरी सहकारी समितियों में से एक अमूल (Amul) बड़ा व्यवसाय करने का मौका दे रही है। अमूल की फ्रैंचाइज़ी शुरू करना एक बहुत ही आकर्षक मौका है जिसमें नुकसान की संभावना लगभग न के बराबर है।
2 लाख रुपये से शुरू हो सकता है बिजनेस
अमूल बिना किसी रॉयल्टी या प्रॉफिट शेयरिंग के फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं अमूल की फ्रेंचाइजी की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है। आप केवल 2 लाख से 6 लाख रुपये खर्च करके अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। कारोबार की शुरुआत से ही अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। इस फ्रेंचाइजी के जरिए हर महीने करीब 5 लाख से 10 लाख रुपए कमाए जा सकते हैं। हालांकि, यह लोकेशन पर भी निर्भर करता है।
अमूल की फ्रेंचाइजी कैसे लें
अमूल 2 तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है। पहला अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल कियोस्क की फ्रेंचाइजी और दूसरा अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी। अगर आप पहली फ्रेंचाइजी में निवेश करना चाहते हैं तो आपको 2 लाख रुपये का निवेश करना होगा। वहीं, अगर आप दूसरी फ्रेंचाइजी लेने की सोच रहे हैं तो आपको 5 लाख रुपये का निवेश करना होगा। इसमें नॉन-रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर 25 से 50 हजार का पेमेंट करना होगा।
कमीशन के जरिये होती है कमाई
अमूल आउटलेट लेने पर कंपनी अमूल उत्पादों के न्यूनतम बिक्री मूल्य यानी MRP पर कमीशन देती है। इसमें अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्ड आइसक्रीम, पिज्जा, शेक, सैंडविच, हॉट चॉकलेट ड्रिंक पर 2.5% कमीशन मिलता है। कंपनी प्री-पैक्ड आइसक्रीम पर 20% और अन्य अमूल उत्पादों पर 10% का कमीशन देती है।
फ्रेंचाइजी के लिए चाहिए इतना एरिया
अगर आप अमूल आउटलेट लेना चाहते हैं, तो आपके पास 150 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए। वहीं, अगर आप अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो कम से कम 300 वर्ग फुट होना चाहिए।