Get App

Business Idea: शुरू करें Mother Dairy दूध का बिजनेस, महीने में होगी एक लाख रुपये की कमाई

अगर आप भी छोटे निवेश से बड़ा बिजनेस करना चाहते हैं तो डेयरी प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी खोलना बेहतर विकल्प है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2021 पर 3:53 PM
Business Idea: शुरू करें Mother Dairy दूध का बिजनेस, महीने में होगी एक लाख रुपये की कमाई

Business Idea: अगर आप भी छोटे निवेश से बड़ा बिजनेस करना चाहते हैं तो डेयरी प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी खोलना बेहतर विकल्प है।  दूध ज्यादातर परिवारों में बेसिक जरूरत है और इसका बिजनेस ऐसा हो जो कभी मंदी में भी बंद नहीं होता। दूध का कारोबार हमेशा चलता है। बड़ों से लेकर बच्चों परिवार में सभी को इसकी जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप दूध के बिजनेस के साथ जुड़ना चाहते हैं तो इससे आप बंपर कमाई कर सकते हैं। इसमें डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी मदर डेरी (Mother Dairy) आपको बिजनेस करने का एक शानदार मौका दे रही है।

मदर डेरी के साथ कारोबार करने का मौका

मदर कंपनी दूध के अलावा और भी कई डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती है। मार्केट में मदर डेयरी का दूध के अलावा दही, पनीर, चीज, घी, मक्खन, मिल्क शेक समेत कई प्रोडक्ट हैं। यदि आप भी मदर डेयरीकी फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट Website : www.motherdairy.com पर जाना होगा। मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी से संपर्क Mother Dairy Fruit and Vegetable Private Limited A-3, Sector-1, Noida, Uttar Pradesh-201301 फोन नंबर : 120-4399500 / 4399501 पर भी संपंर्क कर सकते हैं।

मदर डेयरी देश की FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक है। मदर डेयरी के अभी देश में करीब 2500 रिटेल आउटलेट हैं। मिल्क बूथ फ्रेंचाइज में कई तरह के डेयरी प्रोडक्ट बेच कर मुनाफा कमाया जा सकता है। वहीं मदर डेयरी आइसक्रीम फ्रेंचाइजी भी ली जा सकती है। इस मदर डेयरी आइसक्रीम फ्रेंचाइजी में एक आइसक्रीम पार्लर खोल सकते हैं। यहां पर ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं पड़ती है और मुनाफा कमाया जा सकता है।
इतना करना होगा निवेश

मदर डेयरी फ्रेंचाइजी में निवेश लोकेशन के हिसाब से भी कम या ज्यादा हो सकता है। अगर आपके पास पहले से ही जमीन है, तो कम निवेश में काम हो सकता है। आमतौर पर 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के निवेश की जरूरत पड़ती है। इस निवेश में ब्रांड फीस के तौर पर 50,000 रुपये भी शामिल होते हैं। मदर डेयरी अपनी फ्रेंचाइजी को प्रमोट भी करती है और प्रोमोशन में मदद करती है।

चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल की कॉपी बैंक अकाउंट का विवरण फोटोग्राफ, ई-मेल आइडी, फोन नंबर प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी जरूरी लीज एग्रीमेंट प्रॉपर्टी का एनओसी सर्टिफिकेट आदि।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें