EPFO PF Interest: आज के दौर में ज्यादातर कर्मचारी बड़ी तेजी से नौकरी बदलते हैं। नई कंपनी ज्वाइन करने पर UAN बिना बदले नया पीएफ खाता शुरू हो जाता है लेकिन पिछली कंपनी का पीएफ का पैसा नहीं जुड़ पाता। पिछली कंपनी का पीएफ कर्मचाारियों ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर जोड़ना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको कम बैलेंस पर ब्याज मिलेगा। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 30 अगस्त को सरकार पीएफ का ब्याज ट्रांसफर करने वाली है। ऐसे में आप भी समय रहते अपनी पिछली कंपनी के पीएफ को मर्ज कर दें। ताकि, ज्यादा रकम पर ब्याज मिल सके।
