Get App

ICICI Bank ALERT: 1 अगस्त से बदल जाएंगे बैंक के नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा भारी

ICICI Bank ने कहा है कि उसने सर्विस चार्ज में बदलाव कर दिया है, जो कि 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2021 पर 2:07 PM
ICICI Bank ALERT: 1 अगस्त से बदल जाएंगे बैंक के नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा भारी

ICICI Bank ALERT: अगर आप ICICI Bank के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए बहेद महत्वपूर्ण है। ICICI Bank ने डोमेस्टिक सेविंग अकाउंट होल्डर्स (Domestic Savings Account holders) के चार्जेज में कुछ बदलाव किया है। इसके लिए बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

बैंक अब डोमेस्टिक सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए कैंश ट्रांजैक्शन मे लिमिट, ATM इंटरचार्ज और चेकबुक चार्ज की दरों में बदलाव करने की तैयारी में है। बैंक ने इस जानकारी का जिक्र अपनी वेबसाइट में किया है। सर्विस चार्ज में ये बदलाव 1 अगस्त 2021 से लागू हो जाएंगे।

कैश ट्रांजैक्शन की लिमिट जब लगाई जाएगी, तो उसमें देखा जाएगा कि आपका अकाउंट किस टाइप का है। यानी यह आपके अकाउंट के हिसाब से होगा।

जानिए कितनी बार कर सकते हैं कैश ट्रांजैक्शन

1 - रेगुलर सेविंग अकाउंट के लिए ICICI Bank हर महीने 4 कैश ट्रांजैक्शन फ्री देता है। फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपये देने होंगे।

2 - वैल्यू लिमिट (जमा+निकासी) में होम ब्रांच और नॉन होम ब्रांच दोनों ही ट्रांजैक्शन्स शामिल किए गए हैं।

3 - होम ब्रांच- 1 अगस्त से ग्राहकों के लिए होम ब्रांच में वैल्यू लिमिट 1 लाख रुपये प्रति माह प्रति अकाउंट होंगी, 1 लाख के ऊपर हर 1000 रुपये पर 5 रुपये चार्ज देना होगा या न्यूनतम 150 रुपये है।

4 - नॉन होम-ब्रांच से हर दिन 25,000 रुपये के कैश ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा। इसके बाद हर 1000 रुपये पर 5 रुपये चार्ज देना होगा, न्यूनतम 150 रुपये।

5 - थर्ड पार्टी कैश ट्रांजैक्शन (जमा+निकासी deposits and withdrawals) -  प्रति ट्रांजैक्शन 25,000 रुपये की लिमिट तक, 150 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन। 25,000 रुपये से अधिक की अनुमति नहीं है।

6 - सीनियर सिटिजन कस्टमर्स, Young Star/Smart Star Accounts के लिए जबकि 25,000 रुपये प्रति दिन की सीमा लागू होगी, किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

HDFC बैंक के एडवांसेज 14.4 प्रतिशत बढ़े, पिछले वर्ष 11.47,500 करोड़ रुपये का लोन दिया

सिल्वर सेविंग/ सैलरी अकाउंट

प्रति महीने 5 ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके बाद प्रति 1000 रुपये के ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये चार्ज देना होगा, न्यूनतम 150 रुपये। 

ATM Interchange चार्जेस

अगर आप किसी गैर- ICICI Bank ATM से कैश निकालते हैं तो 6 मेट्रो शहरों (मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलुरु और हैदराबाद) में एक महीने में पहले 3 ट्रांजैक्शन फ्री होंगे। इसमें फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल हैं।

- बाकी दूसरी जगहों के लिए महीने में पहले 5 ट्रांजैक्शन फ्री होंगे। इसके बाद किसी भी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 20 रुपये का चार्ज लगेगा, और किसी भी नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 8.5 रुपये का चार्ज लगेगा।

चेकबुक चार्जेज में बदलाव

अभी ICICI Bank के अकाउंट होल्डर्स को साल में 20 लीव्स वाली चेकबुक फ्री में मिलती है, इसके बाद अगर और लीव्स चाहिए तो 10 लीव्स वाली चेकबुक के लिए ग्राहकों को 20 रुपये देने होते हैं.। लेकिन अब उन्हें साल में 25 लीव्स वाली चेकबुक फ्री मिलेगी, इसके बाद 20 रुपये प्रति 10 पन्नों की अतिरिक्त चेक बुक के लिए देना होगा। यानी 10 लीव्स के लिए 20 रुपये देने होंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें