ICICI Bank ने 17000 क्रेडिट कार्ड को किया ब्लॉक, क्या आपका भी कार्ड हो गया है बंद? तुरंत करें चेक

ICICI Bank: ICICI बैंक 17,000 ग्राहकों का क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक के 17,000 से अधिक ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड डेटा की जानकारी अनधिकृत व्यक्तियों को एक्सेस मिलने के बाद आईसीआईसीआई बैंक ने इन ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया

अपडेटेड Apr 26, 2024 पर 12:40 PM
Story continues below Advertisement
ICICI Bank: ICICI बैंक 17,000 ग्राहकों का क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया है।

ICICI Bank: ICICI बैंक 17,000 ग्राहकों का क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक के 17,000 से अधिक ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड डेटा की जानकारी अनधिकृत व्यक्तियों को एक्सेस मिलने के बाद आईसीआईसीआई बैंक ने इन ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया। एक बार आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक चेक कर लें कि उनका क्रेडिट कॉर्ड ब्लॉक तो नहीं हो गया। बैंक ने अपने ग्राहको को कार्ड ब्लॉक करने की जानकारी भी दी है और वह ऐसे ग्राहकों को नया क्रेडिट कार्ड भी जारी कर रहा है।

यूजर्स का डेटा हुआ लीक

यह चौंकाने वाला खुलासा तब सामने आया जब आईसीआईसीआई बैंक के संबंधित ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर बैंक के आईमोबाइल पे ऐप (iMobile Pay App) की सुरक्षा के बारे में अपनी आशंकाएं व्यक्त कीं। यूजर्स ने बताया कि कार्ड नंबर और CVV जैसी जानकारी क्रेडिट कार्ड ऐप के अंदर भी नजर आ रही थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक जहां यूजर्स को iMobile पे ऐप का इस्तेमाल करते समय अंजान व्यक्तियों से संबंधित कार्ड की जानकारी मिली। इस उल्लंघन ने ग्राहक डेटा की सुरक्षा के लिए आईसीआईसीआई बैंक के लागू किए गए सेफ्टी प्रोटोकॉल के बारे में चिंताएं पैदा कर दी।


ICICI Bank ने ब्लॉक किये कार्ड

आईसीआईसीआई बैंक के प्रवक्ता ने इस घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि हाल के दिनों में जारी किए गए लगभग 17,000 नए क्रेडिट कार्ड गलती से बैंक के डिजिटल चैनलों के अंदर गलत यूजर्स से जुड़ गए थे। इस चूक के बावजूद प्रवक्ता ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि अब तक दुरुपयोग का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा बैंक ने प्रभावित ग्राहकों को हुए किसी भी फाइनेंशियल नुकसान का उचित मुआवजा देने का वादा किया है।

आईमोबाइल पे ऐप क्या है?

iMobile Pay ICICI बैंक का आधिकारिक मोबाइल बैंकिंग ऐप है जो 400+ बैंकिंग सर्विस देता है। यह आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों और गैर-आईसीआईसीआई बैंक ग्राहकों दोनों के लिए है। ऐप का उपयोग करके ग्राहक कई कार्ड बंद कर सकते हैं, फंड ट्रांसफर कर सकते हैं, लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, एफडी या आरडी खोल सकते हैं।

ग्राहकों को क्या करना चाहिए

किसी भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन या अनधिकृत शुल्क के लिए अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट और लेनदेन की बारीकी से निगरानी करनी चाहिए। आईसीआईसीआई बैंक की कस्टमर केयर से संपर्क करें और एक नए नंबर और सुरक्षा कोड के साथ क्रेडिट कार्ड के लिए रिक्ववेस्ट कर सकते हैं।

Kotak Mahindra Bank में क्या आपका अकाउंट है सेफ? कस्टमर का क्रेडिट कार्ड नहीं होगा रिन्यू! RBI ने लगाई रोक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।