Get App

ICICI बैंक की इस FD में निवेश करने के लिए बचे हैं सिर्फ 5 दिन, सीनियर सिटीजन को मिल रहा है तगड़ा ब्याज

ICICI Bank FD Rates: आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर एफडी (ICICI Bank Golden Years FD) की शुरूआत की थी, जिसमें सीनियर सिटीजन को FD पर तगड़ा ब्याज दिया जा रहा है। इसमें 7.50 फीसदी का का ब्याज मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2023 पर 7:52 PM
ICICI बैंक की इस FD में निवेश करने के लिए बचे हैं सिर्फ 5 दिन, सीनियर सिटीजन को मिल रहा है तगड़ा ब्याज
ICICI Bank FD Rates: आईसीआईसीआई बैंक ने हाल के दिनों में FD पर ब्याज बढ़ाया

ICICI Bank FD Rates: आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर एफडी (ICICI Bank Golden Years FD) की शुरूआत की थी, जिसमें सीनियर सिटीजन को FD पर तगड़ा ब्याज दिया जा रहा है। इसमें 7.50 फीसदी का का ब्याज मिल रहा है। गोल्डन ईयर एफडी5 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक के लिए दी जा रही है। इसमें 2 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस योजना में निवेशक 7 अप्रैल 2023 तक ही निवेश कर सकते हैं। यानी, निवेशकों के पास इसमें पैसा लगाने के लिए 5 दिन का समय बचा है।

आईसीआईसीआई बैंक ने हाल के दिनों में FD पर ब्याज बढ़ाया है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंक मई 2022 से एफडी पर ब्याज बढ़ा रहे हैं। आरबीआई मई 2022 से महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी कर रहा है। आरबीआई के फरवरी में रेपो रेट बढ़ाने के बाद बैंकों ने एक बार फिर एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है।

ICICI Bank का FD पर ब्याज

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें