1 जुलाई 2025 से बदल जाएंगे ICICI और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड नियम, जानिए क्या होगा असर
ICICI and HDFC Bank: अगर आप ICICI या HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दोनों बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे। इनमें एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, ऑनलाइन गेमिंग, वॉलेट लोडिंग, यूटिलिटी और इंश्योरेंस पेमेंट्स पर लगने वाले नए चार्ज शामिल हैं
ICICI and HDFC Bank: अगर आप ICICI या HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।
ICICI and HDFC Bank: अगर आप ICICI या HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दोनों बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे। इनमें एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, ऑनलाइन गेमिंग, वॉलेट लोडिंग, यूटिलिटी और इंश्योरेंस पेमेंट्स पर लगने वाले नए चार्ज शामिल हैं।
ICICI Bank: अब 75,000 खर्च करने पर मिलेगा लाउंज एक्सेस
ICICI बैंक ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि अब क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को अगले तिमाही में घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की मुफ्त सुविधा पाने के लिए पिछली तिमाही में 75,000 रुपये का खर्च करना जरूरी होगा।
उदाहरण के लिए अगर आप 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 के बीच लाउंज एक्सेस चाहते हैं, तो आपको 26 मार्च से 25 जून 2025 के बीच 75,000 रुपये खर्च करने होंगे। यह नियम केवल चुनिंदा ICICI क्रेडिट कार्ड्स पर लागू होगा। हालांकि, प्रीमियम कार्ड जैसे कि Emeralde, Diamant, Adani One, MakeMyTrip और Times Black कार्ड्स इस शर्त से बाहर रहेंगे।
बैंक ने यह भी साफ किया है कि रेंट, एजुकेशन, गवर्नमेंट सर्विसेज, EMI, फीस और रिवर्सल से जुड़ा खर्च इस 75,000 रुपये की लिमिट में नहीं जोड़ा जाएगा।
HDFC Bank: गेमिंग और वॉलेट लोडिंग पर लगेगा 1% चार्ज
HDFC बैंक भी 1 जुलाई 2025 से अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बड़े बदलाव करने जा रहा है। अगर आप ऑनलाइन गेमिंग या थर्ड-पार्टी वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो ये बदलाव जानना जरूरी है।
1. ऑनलाइन गेमिंग पर चार्ज
अगर कोई ग्राहक एक महीने में 10,000 रुपये से अधिक ऑनलाइन स्किल-बेस्ड गेमिंग (जैसे Dream11, MPL, Rummy Culture आदि) पर खर्च करता है, तो उस पर 1% का शुल्क लगेगा। यह शुल्क अधिकतम 4,999 तक सीमित रहेगा। साथ ही, ऐसे खर्च पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे।
2. वॉलेट लोडिंग पर चार्ज
अगर आप Paytm या Mobikwik जैसे थर्ड-पार्टी वॉलेट में 10,000 रुपये से अधिक लोड करते हैं, तो इस पर भी 1% शुल्क लगेगा, जिसकी सीमा 4,999 रुपये होगी।
3. यूटिलिटी और इंश्योरेंस पेमेंट्स
अगर ग्राहक 50,000 रुपये (कंज्यूमर कार्ड) या 75,000 रुपये (बिजनेस कार्ड) से ज्यादा यूटिलिटी बिल पे करता है, तो पूरे यूटिलिटी खर्च पर 1% शुल्क लगेगा, जिसकी सीमा 4,999 रुपये तक होगी। इंश्योरेंस को यूटिलिटी के दायरे में नहीं रखा गया है, लेकिन इंश्योरेंस पेमेंट्स पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की लिमिट तय की गई है।
इंश्योरेंस पर रिवॉर्ड पॉइंट्स की लिमिट
Infinia/Infinia Metal: अधिकतम 10,000 प्वाइंट्स प्रति माह
Diners Black/Biz Black Metal: अधिकतम 5,000 प्वाइंट्स
अन्य कार्ड्स: अधिकतम 2,000 प्वाइंट्स
Marriott Bonvoy कार्ड्स पर कोई लिमिट नहीं होगी
4. रेंट, फ्यूल और एजुकेशन पर भी बदलाव
रेंट, फ्यूल और एजुकेशन पेमेंट्स पर पहले की तरह 1% शुल्क जारी रहेगा, लेकिन अब अधिकतम चार्ज प्रति ट्रांजैक्शन 4,999 होगा।
फ्यूल पर ये शुल्क तब लगेगा जब ट्रांजैक्शन 15,000 रुपये या 30,000 रुपये से ऊपर हो।
एजुकेशन पर चार्ज सिर्फ तब लगेगा जब पेमेंट थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए किया जाए। स्कूल या कॉलेज को सीधे भुगतान करने पर यह शुल्क नहीं लगेगा। ICICI और HDFC बैंक के इन नए नियमों का उद्देश्य खास खर्चों को रेगुलेट करना और फाइनेंशियल ट्रैकिंग को मजबूत करना है। अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल इन सर्विस के लिए करते हैं, तो इन बदलावों को ध्यान में रखकर प्लानिंग करें, ताकि चार्ज से बचा जा सके।