Get App

2 पब्लिक सेक्टर बैंक की FD पर मिल रहा है 7.75 फीसदी का ब्याज, चेक करें स्कीम

FD Rates: यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने का प्लान कर रहे है तो बैंकों को स्पेशल एफडी (FD) में निवेश कर सकते हैं। भारत के दो पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन बैंक और आईडीबीआई बैंक स्पेशल एफडी योजना में 31 अक्टूबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2023 पर 5:50 PM
2 पब्लिक सेक्टर बैंक की FD पर मिल रहा है 7.75 फीसदी का ब्याज, चेक करें स्कीम
यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने का प्लान कर रहे है तो बैंकों को स्पेशल एफडी (FD) में निवेश कर सकते हैं।

FD Rates: यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने का प्लान कर रहे है तो बैंकों को स्पेशल एफडी (FD) में निवेश कर सकते हैं। भारत के दो पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन बैंक और आईडीबीआई बैंक स्पेशल एफडी योजना में 31 अक्टूबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं। इन खास एफडी पर अधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ये स्पेशल एफडी हैं लेकिन इसका फायदा कुछ समय तक ही उठाया जा सकता है।

आइए जानते हैं इन FD के बारे में..

IDBI Bank स्पेशल FD स्कीम

आईडीबीआई बैंक की खास FD स्कीम 375 दिनों की है और 14 जुलाई से शुरू हो चुकी है। IDBI बैंक 375 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर आम जनता को 7.10% और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। आईडीबीआई की अमृत महोत्सव एफडी (Amrit Mahotsav FD) 375 दिनों और 444 दिनों की है। ग्राहक इसका फायदा 31 अक्टूबर 2023 तक तक उठा सकते हैं। बैंक की 444 दिनों की एफडी पर ग्राहकों को 7.65 फीसदी ब्याज दे रहा है। नॉन कॉलेबल एफडी पर सबसे ज्यादा 7.75 फीसदी पर ब्याज दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें