IDBI Bank Amrit Mahotsav FD: आईडीबीआई बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 नवंबर 2023 कर दी गई है। IDBI बैंक की इस योजना में निवेशकों के पास भारी रिटर्न कमाने का मौका है। आईडीबीआई बैंक 375 दिनों और 444 दिनों की दो स्पेशल एफडी अमृत महोत्सव चला रहा है। बैंक इस एफडी योजना पर सबसे अधिक ब्याज दर दे रहा है। इस एफडी स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2023 थी जिसे बढ़ाकर 30 नवंबर 2023 कर दिया है। आईडीबीआई बैंक की वेबसाइट पर कहा गया है कि अमृत महोत्सव एफडी को फेस्टिव ऑफर को ध्यान में रखते हुए बढ़ा दिया गया है।
