IDBI Bank एक खास FD स्कीम लिमिटेड पीरियड के लिए लिए लेकर आया है। ये नई स्कीम 375 दिनों की है और 14 जुलाई से शुरू हो चुकी है। IDBI बैंक 375 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर आम जनता को 7.10% और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। आईडीबीआई की अमृत महोत्सव एफडी (Amrit Mahotsav FD) 375 दिनों और 444 दिनों की है और ग्राहक इसका फायदा 15 अगस्त 2023 तक उठा सकते हैं।
