IDFC First Bank Forex card: अगर आप अक्सर विदेश यात्रा करते हैं या इंटरनेशनल खर्च ज्यादा करते हैं, तो आपके लिए एक नया क्रेडिट कार्ड काम आ सकता है। IDFC FIRST Bank ने जीरो फॉरेक्स डायमंड रिजर्व क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। ये कार्ड प्रीमियम ट्रैवल और लाइफस्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत है 0% फॉरेक्स मार्क-अप। यानी विदेश में खर्च करने पर अतिरिक्त फॉरेक्स चार्ज नहीं देना होगा, जो आमतौर पर 3–4% तक होता है।
कैश निकालने पर नहीं लगेगा इंटरेस्ट
विदेश में ATM से कैश निकालने पर बिल की ड्यू डेट तक कोई ब्याज नहीं लगेगा, हालांकि हर बार पैसा निकालने पर 199 रुपये का चार्ज देना होगा। कार्ड की सालाना फीस 3,000 रुपये + GST है, लेकिन अगर सालाना खर्च 6 लाख रुपरये से ज्यादा हो जाता है तो यह फीस माफ हो जाएगी। यह कार्ड उन ग्राहकों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जिनका इंटरनेशनल ट्रैवल और खर्च नियमित रहता है और जो फॉरेक्स चार्ज से बचना चाहते हैं। अगर आपका सालाना खर्च 6 लाख रुपये के आसपास या उससे ज्यादा है, तो फीस-वेवर के साथ इसके प्रीमियम बेनिफिट्स वाकई वैल्यू दे सकते हैं।
यहां मिलेंगे रिवार्ड प्वाइंट
रिवॉर्ड्स और ट्रैवल बेनिफिट्स की बात करें तो यह कार्ड काफी आकर्षक है। बैंक के ऐप के जरिए होटल बुकिंग करने पर 150 रुपये खर्च पर 60 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जिसकी वैल्यू 15 रुपये है। यानी करीब 10% वैल्यू बैक मिलेगा। फ्लाइट बुकिंग पर 150 रुपये पर 40 पॉइंट्स (करीब 6.6% वैल्यू) और रोजमर्रा के खर्च पर 150 रुपये पर 10 पॉइंट्स मिलते हैं। खास बात यह है कि रिवॉर्ड पॉइंट्स की कोई एक्सपायरी नहीं है। इन्हें किसी भी ई-कॉमर्स या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिडीम किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल सुविधाओं में हर तिमाही 2 डोमेस्टिक और 2 इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस, हर महीने 2 फ्री गोल्फ राउंड या लेसन, सालाना 1000 डॉलर खर्च पर एक फ्री मीट एंड ग्रीट एयरपोर्ट सर्विस, और हर महीने एक Buy-One-Get-One मूवी टिकट शामिल है। ITC Hotels में दो रात बुक करने पर तीसरी रात फ्री का ऑफर भी दिया जा रहा है।
इंश्योरेंस और सुरक्षा के लिहाज से कार्ड में 25,000 रुपये तक ट्रिप कैंसलेशन कवर, लॉस्ट बैगेज और फ्लाइट डिले कवर, 1 करोड़ रुपये का एयर एक्सीडेंट कवर और 10 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर मिलता है। ब्याज दरें 8.5% सालाना से शुरू होती हैं। साथ ही 20,000 रुपये से ज्यादा के बिलिंग-साइकल खर्च पर 10X तक रिवॉर्ड पॉइंट्स और चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर फ्यूल सरचार्ज वेवर भी मिलता है।