बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर सुविधाएं घटा रहे हैं। अब IDFC First Bank ने अपने क्रेडिट कार्ड्स पर सुविधाएं घटाने का ऐलान किया है। उसने इस बारे में 1 अप्रैल को अपने ग्राहकों को ईमेल भेजा है। बताया जाता है कि बैंक के सुपर प्रीमियम IDFC First Private Credit Card को छोड़ बाकी सभी कार्ड्स पर सुविधाएं घटाई गई हैं। इससे पहले Axis Bank, Yes Bank और ICICI Bank ऐसा कर चुके हैं। IDFC First Bank ने क्या फैसला लिया है, उसका ग्राहकों पर कितना असर पड़ेगा, कौन-कौन सी सुविधाएं घटाई गई है? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
