Get App

पेंशन लेने वालों के लिए जरूरी खबर, जल्द निपटा लें यह काम वरना रुक जायेगी Pension

सभी पेंशनभोगियों को 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2021 पर 9:09 PM
पेंशन लेने वालों के लिए जरूरी खबर, जल्द निपटा लें यह काम वरना रुक जायेगी Pension

अगर आप भी पेंशन लेते हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। नियमों के अनुसार इस साल सभी पेंशनभोगियों को 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन रुक जायेगी। आइए जानते कि वो कौन से तरीके हैं जिससे आप जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

जीवन प्रमाण पोर्टल पर कर सकते हैं जमा

आप जीवन प्रमाण पोर्टल https://jeevanpramaan.gov.in/  पर अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले पोर्टल से जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा UDAI द्वारा मान्य फिंगरप्रिंट डिवाइस होना चाहिए। इसके बाद स्मार्टफोन के जरिये ईमेल आईडी औऱ ऐप में बताए गए तरीकों के से जीवन प्रमाण पत्र घर बैठे जमा कर सकते हैं।

घर से जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने कहा कि पेंशनभोगी 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस या डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा का उपयोग करके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

ये बैंक दे रहे हैं सर्विस

डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच एक गठबंधन है, वे ग्राहक के दरवाजे पर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 12 बैंकों की गिनती में भारतीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन हैं।


ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल है। आप वेबसाइट (doorstepbanks.com या www.dsb.imfast.co.in/doorstep/login), या 'डोरस्टेप बैंकिंग' मोबाइल एप्लिकेशन, या टोल-फ्री नंबर (18001213721 या 18001037188) पर कॉल करके बैंक की डोरस्टेप सेवा बुक कर सकते हैं।

एक एजेंट अपॉइंटमेंट के अनुसार तारीख और समय पर आपके घर आएगा और जीवन प्रमाण ऐप का उपयोग करके एक ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र ले लेगा। हालांकि, बैंक इस सेवा के लिए कुछ शुल्क ले सकता है। इसके बारे में जानकारी  बैंक की वेबसाइट पर नहीं दी गई है। SBI इस सर्विस के लिए 75 रुपये प्लस जीएसटी लेता है।
 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें