Income Tax Act 2025: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने साफ किया है कि इनकम टैक्स एक्ट 2025 के तहत नए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म FY 2027-28 से पहले जारी कर दिए जाएंगे। इन फॉर्म में उन सभी बदलावों को शामिल किया जाएगा, जो बजट 2026 के जरिए कानून में जोड़े जा सकते हैं। टैक्सपेयर्स को ये फॉर्म उस समय जरूरत पड़ेंगे, जब वे FY 2026-27 की कमाई का रिटर्न दाखिल करेंगे।
