इनकम टैक्स रिफंड फाइल कर देने के बाद टैक्सपेयर्स को रिफंड के पैसे का इंतजार होता है। डिपार्टमेंट टैक्सपेयर्स को पहले उनके रिटर्न के प्रोसेसिंग के बारे में बताया है। इस बारे में टैक्सपेयर्स के ईमेल आईडी पर इंटिमेशन आता है। आम तौर पर इसके 3-4 हफ्ते बाद ही रिफंड का पैसा टैक्सपेयर्स के अकाउंट में आता है। 31 जुलाई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख थी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि इस बार अंतिम तारीख तक 7.28 करोड़ रिटर्न फाइल किए गए। कुल फाइल किए गए रिटर्न में टैक्स पेमेंट करने वाले टैक्सपेयर्स की संख्या आधे से कम होती है।
