रूस के मॉस्को से करीब 114 किलोमीटर दूर कोलोम्ना शहर के जमीन के नीचे सदियों पुराना दबा हुआ खजाना मिला है। रूस के कोलोम्ना में खुदाई के दौरान मिले इस पुराने खजाने ने इतिहासकारों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। खुदाई के दौरान मिले इस खजाने को खूबसूरत मिट्टी के घड़े के अंदर सुरक्षित रखा गया था। जमीन से मिले इस खजाने में 2,600 चांदी के दुर्लभ सिक्के मिल है। इन चांदी के सिक्कों में 350 से ज्यादा सिक्के ऐसे हैं, जिनका पहले किसी रिकॉर्ड में उल्लेख नहीं मिला था। एक्सपर्ट के मुताबिक, इतने ज्यादा सिक्के किसी आम व्यक्ति के पास नहीं हो सकते थे। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा कि इस खजाने को किसी अमीर व्यक्ति किसी वजह से इसे सुरक्षित रखने के लिए जमीन में छिपाया होगा। ये भी अनुमान है कि किसी उस समय फैली प्लेग महामारी की वजह से वह व्यक्ति वापस नहीं आ सका और खजाना वहीं दबा रह गया।
