SBI ने करोड़ों ग्राहकों को स्वतंत्रता दिवस के दिन दी खुशखबरी! आपके होम लोन की EMI हो जाएगी कम

SBI Home Loan: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन राहत दी है। एसबीआई ने होम लोन और कार लोन से जुड़ी ब्याज दरों को घटा दिया है

अपडेटेड Aug 15, 2025 पर 12:11 PM
Story continues below Advertisement
SBI ने MCLR घटा दिया है।

SBI Home Loan: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन राहत दी है। एसबीआई ने होम लोन और कार लोन से जुड़ी ब्याज दरों को घटा दिया है। इससे पुराने होम लोन की EMI या टेन्योर कम हो सकता है। नया होम लोन लेना पहले से सस्ता होगा। साथ ही EMI भी कम हो सकती है। ये फायदा SBI के उन ग्राहकों को होगा जिन्होंने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है। एसबीआई ने MCLR को 0.05 फीसदी तक घटा दिया है। ये नई दरें आज 15 अगस्त 2025 से लागू हो गई है।

SBI MCLR  अगस्त 15 से लागू

MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लैंडिंग रेट में इस बार 0.05 फीसदी की कटौती कर दी है।


ओवरनाइट और 1 महीने की MCLR: 7.90% हो गया है। ये पहले 7.95 फीसदी था।

3 महीने की MCLR: 8.35% से 8.30 फीसदी कर दिया गया है।

6 महीने की MCLR: 8.70% से 8.65 फीसदी कर दिया है।

1 साल का MCLR: 8.80% से 8.75 फीसदी हो गया है।

2 साल का MCLR: 8.85% फसीदी था जिसे घटाकर 8.80 फीसदी कर दिया है।

3 साल की MCLR: 8.90% फीसदी से 8.85 फीसदी कर दिया है।

टाइम पीरियड मौजूदा MCLR रिवाइज्ड MCLR
ओवरनाइट 7.95 7.90
एक महीना 7.95 7.90
तीन महीना 8.35 8.30
6 महीना 8.70 8.65
1 साल 8.80 8.75
2 साल 8.85 8.80
3 साल 8.90 8.85

SBI के इस कदम से आने वाले समय में EMI में राहत मिल सकती है। खासकर उन्हीं ग्राहकों को फायदा होगा जिनके लोन की ब्याज दर MCLR या अन्य फ्लोटिंग रेट्स से जुड़ी होती है। अगर आप नया होम लोन लेने का सोच रहे हैं या टॉप-अप चाहते हैं, तो ये समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अब आपको कम ब्याज दर पर होम लोन, कार लोन मिल जाएगा।

 

होम लोन प्रोसेसिंग फीस

SBI होम लोन पर 0.35% प्रोसेसिंग फीस लेता है (GST अलग), जिसमें न्यूनतम 2,000 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये तक की लिमिट तय है।

CIBIL स्कोर क्या होता है?

CIBIL एक क्रेडिट जानकारी कंपनी है, जो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और स्कोर देती है। बेहतर स्कोर का मतलब है कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना। इसके अलावा Experian, Equifax और Highmark भी आरबीआई की मान्यता प्राप्त क्रेडिट एजेंसियां हैं।

आज 15 अगस्त से शुरू हो गया है Fastag सालाना पास, 200 ट्रिप मिलेंगे फ्री, यहां करना होगा अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।