FD Rates: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ज्यादातर फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) खोलने के लिए भारतीयों की पहली पसंद होता है। सरकारी बैंकों में किए गए कुल फिक्स्ड डिपॉजिट में इसकी हिस्सेदारी 36 फीसदी है। हालांकि, इस दिवाली बैंक ने ग्राहकों को झटका दिया है। SBI बैंक ने फरवरी 2023 से Fixed Deposit रिवाइज नहीं किया है। SBI ने तब से FD पर ब्याज को न ही बढ़ाया है और न ही घटाया है। एसबीआई एफडी पर अभी इतना ब्याज ऑफर कर रहा है।
7 दिन से 45 दिन की FD: बैंक आम जनता को 3% और सीनियर सिटीजन को 3.50% ब्याज दे रहा है।
46 दिन से 179 दिन की FD: बैंक आम जनता को 4.5% और सीनियर सिटीजन को 5% ब्याज दे रहा है।
180 दिन से 210 दिन की FD: बैंक आम जनता को 5.25% और सीनियर सिटीजन को 5.75% ब्याज दे रहा है।
211 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी: बैंक आम जनता को 5.75% और सीनियर सिटीजन को 6.25% ब्याज दे रहा है।
1 साल से 2 साल से कम की FD: बैंक आम जनता को 6.8% और सीनियर सिटीजन को 7.30% ब्याज दे रहा है।
2 साल से 3 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 7% और सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज दे रहा है।
3 साल से 5 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7% ब्याज दे रहा है।
5 साल और 10 साल तक की FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7.5% ब्याज दे रहा है।
देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ग्राहकों को 400 दिनों की खास एफडी भी दे रहा है। इस योजना का नाम 'एसबीआई अमृत कलश' (SBI Amrit Kalash) है। एसबीआई की योजना के तहत सामान्य ग्राहकों को 400 दिन की एफडी पर 7.10% ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.60% ब्याज मिल रहा है। इस योजना के तहत आप 2 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।