SBI: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की खास स्कीम आज बंद होने वाली है। अगर आप भी SBI की स्पेशल एफडी अमृत कलश डिपॉजिट एफडी (SBI Amrit Kalash Deposit FD) में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ घंटों का समय बचा है। एसबीआई की अमृत कलश योजना में 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस योजना की खासियत यही है कि इसमें ग्राहकों को सिर्फ 400 दिनों की एफडी पर 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस एफडी का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों के पास 31 मार्च 2023 का ही समय है, जिसमें कुछ घंटे का समय बचा है। अगर आप ये एफडी कराना चाहते हैं तो तुरंत ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये बुक कर सकते हैं।
