Get App

स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स के लिए लॉन्च हुई ई-पासबुक फैसिलिटी, जानिए इसके फायदे

ई-पासबुक फीचर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने कहा है कि ग्राहकों को यह सुविधा फ्री उपलब्ध होगी। इसकी मदद से नेशनल सेविंग्स स्कीम के यूजर अपने अकाउंट के बैलेंस को देख सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2022 पर 6:00 PM
स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स के लिए लॉन्च हुई ई-पासबुक फैसिलिटी, जानिए इसके फायदे
डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स (Department of Posts) ने इस बारे में 12 अक्टूबर को एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स (Post Office Small Savings Schemes) के लिए ई-पासबुक (e-passbook) फैसिलिटी शुरू हो गई है। अब इन स्कीम्स के ग्राहक कहीं से और कभी अपने अकाउंट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए नेट बैंकिंग (Net Banking) और मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) एक्सेस जरूरी नहीं है।

डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स (Department of Posts) ने इस बारे में 12 अक्टूबर को एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 12 अक्टूबर से ई-पासबुक फैसिलिटी शुरू करने का फैसला लिया गया है। इससे नेशनल सेविंग्स स्कीम्स (National Savings Schemes) अकाउंटहोल्डर्स को डिजिटल फैसिलिटी मिलेगी।

यह भी पढ़ें : NCD पर मिल रहा बैंक FD से ज्यादा इंटरेस्ट, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

ई-पासबुक फीचर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने कहा है कि ग्राहकों को यह सुविधा फ्री उपलब्ध होगी। इसकी मदद से नेशनल सेविंग्स स्कीम के यूजर अपने अकाउंट के बैलेंस को देख सकते हैं। वे अपने अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट भी देख सकते हैं। हालांकि, शुरुआत में यह सुविधा पोस्टल सेविंग्स अकाउंट्स, सुकन्या समृद्धि अकाउंट्स और PPF के लिए उपलब्ध है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें