HDFC Vs ICICI Bank: देश के दो बड़े प्राइवेट सेक्टर बैक HDFC और ICICI Bank ने बल्क एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। दोनों ही बैंकों ने 2 करोड़ रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक की FD पर ब्याज दरोंको रिवाइज किया है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की बल्क एफडी ऑफर कर रहा है। ICICI Bank अधिकतम 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये ब्याज390 दिनों से लेकर 15 महीनों की एफडी पर दे रहा है। वहीं, HDFC Bank ने भी 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। ये नई दरें 5 दिसंबर 2023 से लागू हो गई है।
