Indian Bank: अगर आपका होम लोन, कार लोन या अन्य कर्ज इंडियन बैंक से जुड़ा है, तो आने वाले दिनों में आपकी जेब पर थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। इंडियन बैंक ने लोन की ब्याज दरों से जुड़े कुछ प्रमुख बेंचमार्क रेट्स में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई दरें 3 जून 2026 से लागू होंगी। ऐसे में जिन ग्राहकों के लोन MCLR या TBLR से जुड़े हैं, उनकी EMI बढ़ सकती है या लोन चुकाने का पीरियड लंबा हो सकता है। हालांकि, कुछ प्रमुख दरों को बैंक ने फिलहाल बिना बदलाव के रखा है।
