Indian Currency: देश में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें पुराने सिक्के नोट को अपनी गुल्लक में रखने का शौक है। यह शौक कब आपको लखपति, करोड़पति बना देगा आपको पता भी नहीं चलेगा। नोट और सिक्के जितने पुराने हो जाते हैं, उनकी कीमत उतनी ही बढ़ती चली जाती है।

Indian Currency: देश में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें पुराने सिक्के नोट को अपनी गुल्लक में रखने का शौक है। यह शौक कब आपको लखपति, करोड़पति बना देगा आपको पता भी नहीं चलेगा। नोट और सिक्के जितने पुराने हो जाते हैं, उनकी कीमत उतनी ही बढ़ती चली जाती है।
कुछ वेबसाइट्स में 1 रुपये के नोट या सिक्के को खरीदने के ले लाखों रुपये देने के लिए तैयार रहते हैं। अगर आपके पास सिक्के या नोट का कलेक्शन करने का शौक है तो यह शौक आपको कुछ सालों बाद लखपति बना देगा। ऐसे ही भारत में एक नोट जिसकी छपाई अंग्रजों के जमाने हुई थी। यानी साल 1935 में यह 1 रुपये का नोट छपा था।
इस नोट पर किंग जॉर्ज फिफ्थ का फोटो छपा है और इसके ऊपर जे डब्ल्यू केली के सिग्नेचर हैं। इसकी कीमत 40,000 रुपये है। सोचिए अगर आपके पास ऐसे ही 2-3 नोट हों तो आप रातों रात लखपति बन गए। इसमें सिर्फ आपको नोट सिक्कों का कलेक्शन करना है, कुछ ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना है।
अब अगर आप भविष्य मं कुछ इसी तरह की साइड इनकम करना चाहते हैं तो आज ही एक गुलल्क बना लीजिए और उसमें रेयर नोटों, सिक्कों का कलेक्शऩ शुरू कर दीजिए। देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस तरह के रेयर नोट सिक्कों को पाने के लिए लाखों रुपये देने के लिए तैयार रहते हैं।
इसी तरह सन 1943 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया गवर्नर सीडी देशमुख के साइन वाले 10 रुपये के नोट की कीमत लोग 50,000 रुपये तक चुकाने के लिए तैयार हैं। अगर आपको पास 2 नोट हैं तो लखपति बनने से आपको कोई नहीं रोक पाएगा। EBay, कॉइनबाजार, इंडियन ओल्ड कॉइन और क्लिक इंडिया जैसी साइट्स पर इन नोटों की तलाश में लोग रहते हैं। यहां ऐसे नोटों और सिक्कों की बोली भी लगाई जाती है।
कैसे होगी बिक्री
क्लिक इंडिया साइट पर तो आपको व्हाट्सएप पर भी इसे डायरेक्ट बेचने का लिंक मिल जाएगा। इस पर आप सेलर के तौर पर रजिस्टर कर अपने पास के नोट को बेच सकते हैं। आपको इन्हें बेचने के लिए कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं है। आप सीधे खुद को सेलर के तौर पर रजिस्टर करें और फिर अपने पास के नोट की फोटो को अपलोड कर दें। इसके बाद लोग आपसे खुद ही लोग संपर्क करेंगे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।