बैंकों को जल्द मिलेंगे नये कॉलिंग नंबर, बैंक नंबर्स की 1600xx सीरीज होगी बंद, ग्राहकों को होंगे ये फायदे

Banking Sector in India: भारत में जल्द ही बैंकों को ऐसा नेशनल कॉलिंग नंबर मिलने वाला है। बैंकों को ऐसे नंबर दिये जाएंगे जिसमें ग्राहक बैंकों को और बैंक ग्राहकों को कॉल कर सकेंगे। यह बदलाव ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने और फ्रॉड कॉल्स को रोकने के लिए किया जा रहा है

अपडेटेड May 21, 2025 पर 3:20 PM
Story continues below Advertisement
Banking Sector in India: भारत में जल्द ही बैंकों को ऐसा नेशनल कॉलिंग नंबर मिलने वाला है।

Banking Sector in India: भारत में जल्द ही बैंकों को ऐसा नेशनल कॉलिंग नंबर मिलने वाला है। बैंकों को ऐसे नंबर दिये जाएंगे जिसमें ग्राहक बैंकों को और बैंक ग्राहकों को कॉल कर सकेंगे। यह बदलाव ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने और फ्रॉड कॉल्स को रोकने के लिए किया जा रहा है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो ग्राहक आसानी से पहचान सकेंगे कि कॉल सही में बैंक से आ रही है या नहीं। इससे फोन फ्रॉड के मामलों में काफी कमी आने की उम्मीद है और ग्राहको के लिए बैंक को कॉन्टेक्ट करना पहले से आसान होगा।

अभी क्या है स्थिति?

फिलहाल बैंक 1600xx सीरीज के कई आउटबाउंड नंबरों से ग्राहकों को कॉल करते हैं, लेकिन इन नंबरों पर ग्राहक कॉल बैक नहीं कर सकते। ये नंबर सिर्फ आउटगोइंग के लिए होते हैं और इन पर इनकमिंग कॉल की सुविधा नहीं है।


क्या है नया प्रस्ताव?

बैंकों ने प्रस्ताव दिया है कि हर बैंक को एक यूनिक नेशनल नंबर मिले जो 1600xx सीरीज में ही हो लेकिन उस पर दोनों तरफ कॉल संभव हो — यानी ग्राहक बैंक से और बैंक ग्राहक से बात कर सकें। एक बैंक अधिकारी के मुताबिक हर बैंक के लिए एक नेशनल नंबर और उस पर इनबाउंड कॉल की सुविधा ग्राहक की सुरक्षा और अनुभव को बेहतर बनाएगी।

क्या हुआ है अब तक?

इस विषय पर बैंकों ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) से बातचीत की है। बैंकिंग सेक्टर को उम्मीद है कि जल्द ही इस पर कोई ठोस फैसला आ सकता है।

रिकवरी एजेंट्स को लेकर चिंता

बैंकों ने यह मुद्दा भी उठाया है कि कई बैंक अपने लोन वसूली (debt recovery) का काम थर्ड पार्टी एजेंट्स को सौंपते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन एजेंट्स को भी 1600xx सीरीज का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा? इस पर बैंकों ने RBI और TRAI से साफ दिशा-निर्देश मांगे हैं। साथ ही जिन ग्राहकों ने पहले से कॉल की अनुमति दी है, उनके लिए कुछ छूट देने की भी मांग की गई है।

8th Pay Commission: नहीं मानी जाएगी 2.57 फिटमेंट की डिमांड? 6t

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।