Indian Railway: कोविड के मामले के कम होने के बाद से भारतीय रेलवे (Indian Railway) ट्रेनों को फिर से बहाल कर रहा है।मुंबई सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों तक चलने वाली अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस आज शनिवार यानी 3 जुलाई से पटरी पर लौट आई है। भारतीय रेलवे ने एक दिन पहले इसकी घोषणा की थी। रेलवे ने कहा कि यात्रा की जरूरतों और यात्रियों की सुविधा को पूरा करने के लिए फेमस रूट की ट्रेनों को चलाया जा रहा है। वहीं, हजरत निजामुद्दीन से मुंबई सेंट्रल के लिए वापसी ट्रेन रविवार यानी 4 जुलाई से चलने लगेगी।