Get App

Indian Railway: दिवाली-छठ पर ट्रेन बुकिंग करते समय इन टिप्स को रखें याद, तुरंत मिलेगी कंफर्म टिकट

Indian Railway: भारत में त्योहारों का मौसम आते ही रेल टिकट बुकिंग को लेकर अफरातफरी मचने लगती है। त्योहार का समय वो समय होता है जब लाखों लोग अपने परिवार से मिलने और त्योहार मनाने के लिए घर लौटते हैं। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर ट्रेन टिकट पाना किसी चुनौती से कम नहीं होता

Edited By: Sheetalअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 2:39 PM
Indian Railway: दिवाली-छठ पर ट्रेन बुकिंग करते समय इन टिप्स को रखें याद, तुरंत मिलेगी कंफर्म टिकट
Indian Railway: भारत में त्योहारों का मौसम आते ही रेल टिकट बुकिंग को लेकर अफरातफरी मचने लगती है।

Indian Railway: भारत में त्योहारों का मौसम आते ही रेल टिकट बुकिंग को लेकर अफरातफरी मचने लगती है। त्योहार का समय वो समय होता है जब लाखों लोग अपने परिवार से मिलने और त्योहार मनाने के लिए घर लौटते हैं। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर ट्रेन टिकट पाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। पिछले साल रेलवे मंत्रालय ने एडवांस बुकिंग का पीरियड 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया था। इस बदलाव के बाद अब यात्रियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है, आखिर सही समय पर टिकट कैसे बुक करें? यहां जानें 60 दिन पहले और तत्काल में त्योहार के लिए टिकट बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखें।

रेलवे की 60 दिन वाली एडवांस बुकिंग नियम

1 नवंबर 2024 से लागू नए नियम के अनुसार यात्री अब सिर्फ 60 दिन पहले तक का टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें यात्रा का दिन शामिल नहीं होता है। अगर आपको 19 अक्टूबर 2025 को यात्रा करनी है, तो आप 20 अगस्त 2025 से ही टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं, जिन ट्रेनों का को अगले दिन किसी बीच के स्टेशन से होता है, वहां रिजर्वेशन 61 दिन पहले खुलता है। कुछ इंटरसिटी डे एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए यह पीरियड और भी कम होता है।

क्यों बढ़ जाती है मुश्किलें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें