Get App

इंडिगो ने यात्रियों को दिया शानदार तोहफा, 300 से 1000 रुपए तक सस्‍ता होगा सफर

ATF की कीमतों में कटौती के चलते यह सरचार्ज हटाया गया है। ATF की कीमतों में लगातार तीसरे महीने कमी आई है। जनवरी में ATF के भाव में करीब 4 फीसदी की कटौती की गई थी। नवंबर और दिसंबर में इसके भाव में 6 फीसदी और 4 फीसदी की कटौती हुई थी। ATF की नई कीमतें दिल्ली में 1.02 लाख रुपए प्रति किलोलीटर हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2024 पर 2:03 PM
इंडिगो ने यात्रियों को दिया शानदार तोहफा, 300 से 1000 रुपए तक सस्‍ता होगा सफर
एटीएफ की कीमतों का सीधा असर किराए पर दिखाई देता है, दरअसल, किसी भी  एयरलाइन के परिचालन में आने वाली लागत में करीब 40 फीसदी हिस्सा एटीएफ का होता है

अगर आप इंडिगो से फ्लाइट बुक करने जा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडिगो की फ्लाइट आपको कुछ सस्ती पड़ सकती है। कैसे होगा ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के रोहन सिंह ने कहा कि इंडिगो की उड़ान सस्ती होनी की वजह ये है कि कंपनी ने फ्यूल सरचार्ज तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इसके चलते इंडिगो के जरिए होने वाला सफर 300 रुपए से 1000 रुपए तक सस्‍ता हो जाएगा। बता दें कि इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज अक्टूबर 2023 में लगाया था। यह फ्यूल सरचार्ज दूरी के हिसाब से लगाया गया था। लेकिन अब यात्रियों को इस चार्ज से निजात मिल गई है और इसके हटने के बाद Indigo Flight से सफर करने वालों के लिए टिकट सस्ता हो सकता है।

गौरतलब है कि एटीएफ की कीमतों का सीधा असर किराए पर दिखाई देता है। दरअसल, किसी भी  एयरलाइन के परिचालन में आने वाली लागत में करीब 40 फीसदी हिस्सा एटीएफ का होता है।

ATF की कीमतों में लगातार तीसरे महीने हुई कटौती

अब ATF की कीमतों में कटौती के चलते यह सरचार्ज हटाया गया है। ATF की कीमतों में लगातार तीसरे महीने कमी आई है। जनवरी को ATF के भाव में करीब 4 फीसदी की कटौती की गई थी। नवंबर और दिसंबर में इसके भाव में 6 फीसदी और 4 फीसदी की कटौती हुई थी। ATF की नई कीमतें दिल्ली में 1.02 लाख रुपए प्रति किलोलीटर हैं। दिल्ली के अलावा दूसरे महानगरों को की बात करें तो कोलकाता में ये 1,10,962.83 रुपये प्रति किलोलीटर, मुंबई में 95,372.43 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,06,042.99 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें