Get App

Inflation Calculator: आज के ₹1 लाख की वैल्यू 20 साल बाद कितनी रह जाएगी? महंगाई से समझिए पूरा हिसाब

Inflation Calculator: आज के ₹1 लाख की खरीदने की ताकत 20 साल में काफी घट सकती है। जानिए अगर महंगाई 4 से 8% रही, तो आपके पैसों की वैल्यू कितनी घट जाएगी। साथ ही समझिए इंफ्लेशन का असर और रिटायरमेंट प्लानिंग में इसकी अहमियत।

Suneel Kumarअपडेटेड Sep 17, 2026 पर 3:13 PM
Inflation Calculator: आज के ₹1 लाख की वैल्यू 20 साल बाद कितनी रह जाएगी? महंगाई से समझिए पूरा हिसाब
आज जो चीज ₹100 में मिल रही है, जरूरी नहीं कि 10 या 20 साल बाद भी उसकी कीमत इतनी ही रहे।

Inflation Calculator: हम निवेश और दूसरी चीजों में अक्सर देखते हैं कि पैसा कितना बढ़ रहा है। लेकिन एक जरूरी चीज भूल जाते हैं... महंगाई। आज जो चीज ₹100 में मिल रही है, जरूरी नहीं कि 10 या 20 साल बाद भी उसकी कीमत इतनी ही रहे।

इसे ₹1 लाख के उदाहरण से समझते हैं। आज आपके पास ₹1 लाख हैं। अगर यह रकम ऐसे ही पड़ी रहती है और अगले 20 साल तक औसत महंगाई 6% रहती है, तो रकम भले ही ₹1 लाख ही रहेगी, लेकिन उसकी खरीदने की ताकत काफी कम हो जाएगी।

₹1 लाख की वैल्यू 20 साल बाद कितनी?

मान लीजिए आज आप ₹1 लाख में कोई सामान खरीद सकते हैं। उस सामान की कीमत हर साल औसतन 6% बढ़ती है। इसका मतलब कि उसी चीज को 20 साल बाद खरीदने के लिए करीब ₹3.21 लाख चाहिए होंगे। यानी आज के ₹1 लाख की खरीदने की ताकत 20 साल बाद सिर्फ ₹31,000 के बराबर रह जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें