पहले अगर परिवार में कोई बीमार पड़ता था तो हमें हॉस्पिटल में उसके इलाज का खर्च अपनी जेब से देना पड़ता था। फिर, बीमा कंपनी से खर्च का क्लेम करना पड़ता था। इस प्रोसेस को Reimbursement Claim कहा जाता है। इसके लिए आपके बैंक अकाउंट में थोड़ा इमर्जेंसी फंड होना जरूरी है। लेकिन, यह Cashless Facility शुरू होने के पहले की बात थी।
