Life insurance July Data: पिछला महीना जुलाई दिग्गज लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के लिए मिली-जुली रही। नए बिजनेस के कई अहम मोर्चे पर एलआईसी (LIC), बजाज लाइफ (Bajaj Life) और एक्सिस मैक्स लाइफ (Axis Max Life) की ग्रोथ मजबूत रही तो दूसरी तरफ एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) के APE (एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवैलेंट) में गिरावट आई। सालाना आधार पर जुलाई महीने में एचडीएफसी लाइफ की NBP (न्यू बिजनेस प्रीमियम) बढ़ी है लेकिन एपीई में गिरावट आई है। एनबीपी से कुल कितना नया प्रीमियम मिला, इसका पता चलता है तो एपीई नए बिजनेस को सालाना प्रीमियम के रूप में करता है जैसे कि सिंगल प्रीमियम वाली पॉलिसी का कुछ फीसदी हिस्सा ही इसमें लिया जाता है।
LIC, Bajaj Life और Axis Max Life के कारोबार की मजबूत ग्रोथ
पिछले महीने जुलाई में एलआईसी की नए बिजनेस से प्रीमियम (NBP) 24% की रफ्तार से बढ़ी तो एपीई की ग्रोथ 14% रही और रिटेलए एपीई 10% की रफ्तार से बढ़ा।
बजाज लाइफ इंश्योरेंस के नए कारोबार के प्रीमियम में 20% की तेजी आई तो इसके APE और रिटेल APE, दोनों में 15% की बढ़ोतरी आई।
पिछले महीने जुलाई में एक्सिस मैक्स लाइफ के नए कारोबार के प्रीमियम में 19% की बढ़ोतरी हुई, जबकि एपीआई और रिटेल APE दोनों 16% बढ़े। इसमें यह बढ़ोतरी पिछले साल के मजबूत आधार के बावजूद आई।
केनरा एचएसबीसी लाइफ की भी ग्रोथ तगड़ी रही और जुलाई में नए बिजनेस से इसका प्रीमियम 24% बढ़ गया तो एपीई में 16% और रिटेल एपीआई 21% बढ़ा। हालांकि इसमें यह तेजी लो बेस पर है।
जुलाई महीने में एचडीएफसी लाइफ की नए बिजनेस से प्रीमियम 16% अधिक मिला लेकिन एपीई 2% गिर गया तो रिटेल एपीआई भी 7% फिसल गया। इसकी यह कमजोरी एक मजबूत बेस पर दिखी है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की न्यू बिजनेस प्रीमियम 21% की रफ्तार से बढ़ी तो एपीआई 29% उछल पड़ा और रिटेल एपीआई भी 9% बढ़ गया। हालांकि यह ग्रोथ फेवरेबल बेस पर आई है।
एसबीआई लाइफ की नए बिजनेस से प्रीमियम 3% की रफ्तार से बढ़ी तो एपीई 9% और रिटेल एपीई 14% की रफ्तार से बढ़ा।