इंश्योरेंस आजकल के जमाने में एक वरदान की तरह है। हालांकि इंश्योरेंस और निवेश के बारे में कुछ तथ्य जानकार आप सबको बहुत हैरानी होगी। क्या आप जानते हैं कि देश की कुल जनसंख्या के केवल 0.2 फीसदी हिस्से के पास हैल्थ इंश्योरेंस है। इंश्योरेंस के फायदे ना समझने के चलते देश की जनसंख्या का एक बड़ा भाग बिना इंश्योरेंस के रह रहा है। इससे कम निवेश की समस्या पैदा होती है। जहां शहरों में इंश्योरेंस कराने वालों की संख्या अच्छी खासी है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों बहुत कम लोगों के पास इंश्योरेंस पॉलिसी हैं। ये समस्या आईआरडीए द्वारा पहचानी गई है और इसको सुधारने और निवेश की दर बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
