योर मनी: इंश्योरेंस से जुड़ी अहम जानकारी

जानिए इंश्योरेंस पॉलिसी में लेते समय ध्यान रखने योग्य बातें, वहीं कौन सी पॉलिसी आपके लिए होगी सबसे बेहतर।

अपडेटेड Nov 29, 2013 पर 10:10 AM

बजाज इंश्योरेंस कैपिटल के प्रिंसिपल ऑफिसर विनय तलूजा बता रहे हैं इंश्योरेंस पॉलिसी में लेते समय ध्यान रखने योग्य बातें, वहीं कौन सी पॉलिसी आपके लिए होगी सबसे बेहतर।

सवाल: मेरी उम्र 40 साल है और सालाना आय 2 लाख रुपये है। वहीं मेरी मई 2013 में एंजियोप्लास्टी भी हुई है। मैं करीब 50 लाख के कवर का एक टर्म प्लान लेना चाहता हूं, इसके अलावा हेल्थ प्लान भी चाहिए। क्या पॉलिसी मिलने में कोई परेशानी आ सकती है?

विनय तलूजा: आपकी हाल ही में एंजियोप्लास्टी हुई है, ऐसे में कोई भी पॉलिसी लेने में दिक्कत आ सकती है। वहीं ये परेशानी अगले 1 साल तक जारी रहेगी। 1 साल बाद इंश्योरेंस कंपनियां पॉलिसी देंगी लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा प्रीमियम का भुगतान करना पड़ सकता है। हालांकि आप स्टार कार्डिक केयर प्लान ले सकते हैं, जो खास दिल के मरीजों के लिए है। वहीं टर्म प्लान के लिए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, बिड़ला सन लाइफ, एगोन रेलगीयेर, अविवा लाइफ और भारती अक्सा का चुनाव कर सकते हैं।

सवाल: मेरी उम्र 55 साल है, मैंने साल 2009 में मेट लाइफ का प्लान लिया है। लेकिन प्लान में 4 साल प्रीमियम भरने के बाद भी इसकी वैल्यु जमा राशि से भी कम है, क्या प्लान से निकल जाना चाहिए?

विनय तलूजा: इंश्योरेंस के कभी भी निवेश के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। मेट लाइफ ये एक यूनिट लिंक्ड प्लान है, जिसमें लंबी अवधि के नजरिए की जरूरत होती है। वहीं इसमें बीमा धारक को 100 साल तक का कवर मिलता है। पॉलिसी में फिलहाल बने रहें, सरेंडर करने का फैसला उचित नहीं होगा।

सवाल: मेरी उम्र 38 साल है और सालाना आय 4 लाख रुपये है। 7 लाख रुपये का होम लोन है, जिसकी 11,209 रुपये ईएमआई भरता हूं। परिवार में पत्नी के अलावा 2 बच्चे हैं। मैंने 2 लाख रुपये का मेडीक्लेम लिया है, साथ ही 35 लाख रुपये के कवर का टर्म प्लान है। इसके अलावा 10 लाख रुपये की एक्सिडेंटल पॉलिसी भी है, क्या ये सभी पॉलिसी पर्याप्त हैं?


विनय तलूजा: परिवार की सुरक्षा को देखते हुए आपको करीब 25 लाख रुपये का कवर और लेने की जरूरत है। होम लोन को इंश्योंयर्ड करने के लिए भी एक पॉलिसी लेना चाहिए। वहीं मेडीक्लेम के लिए कवर 4-5 लाख रुपये का होना चाहिए। इसके अलावा यदि एक्सिडेंटल प्लान की खास जरूरत ना हो तो इससे निकल सकते हैं।

सवाल: मेरी सालाना आय 8 लाख रुपये है, मैं परिवार में एक मात्र कमाने वाला हूं। मुझे माता-पिता के लिए एक हेल्थ प्लान चाहिए। पिताजी की उम्र 55 साल है और वह एक कार्डिक पेशंट हैं। माता-पिता के लिए पॉलिसी लेने में कोई परेशानी तो नहीं आएगी?

विनय तलूजा: आप परिवार में एक मात्र कमाने वाले हैं तो सबसे पहले आपको खुद को सुरक्षित करें। इसलिए सबसे पहले स्वयं के लिए पर्याप्त कवर का एक टर्म प्लान खरीदें। वहीं माता-पिता के लिए स्टार हेल्थ की सीनियर सिटीजन पॉलिसी प्लान ले सकते हैं।

सवाल: मेरी सालाना आय 2.5 लाख रुपये है। वहीं मैंने बीएसएलआई प्लैटिनम प्लस-3, बीएसएलआई क्लासिक प्लान-2 और बीएसएलआई वेल्थ सिक्योर-1 प्लान लिया है। ये तीनों पॉलिसी कैसी हैं, हालाकिं इनमें से 2 पॉलिसी के प्रीमियम मैं 5 साल तक ही भर सकता हूं। क्या बाद में पॉलिसी से निकला जा सकता है?

विनय तलूजा: आपने ने एक ही कंपनी की तीनों ही पॉलिसी ली है। जरूरत के मुताबिक तीनों प्लान के फीचर्स बेहतर है, बशर्ते आपको उनकी जरूरत होनी चाहिए। में प्लान में करीब 10 साल तक बने रहें तो बेहतर रहेगा। 5 साल में ही प्लान से निकलने का निर्णय उचित नहीं होगा।

वीडियो देखें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।