Get App

योर मनी: पॉलिसी पर नजर रखना हुआ आसान

डीमेट एकाउंट से शेयरों की तरह ही अब इंश्योरेंस पॉलिसी को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2014 पर 8:52 AM
योर मनी: पॉलिसी पर नजर रखना हुआ आसान

अब आप शेयरों की तरह अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी पर भी ऑनलाइन नजर रख सकते हैं। जी हां डीमेट एकाउंट से शेयरों की तरह ही अब इंश्योरेंस पॉलिसी को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। बीमा नियामक आईआरडीए ने इंश्योरेंस डिपॉजटरी सिस्ट्म लॉन्च किया है। जिसके तहत आप केवल एक एकाउंट खोलकर आप अपनी सभी इंश्योरेंस पॉलिसी को ऑनलाइन कर सकते हैं।

इस सुविधा के जरिए आप अपनी पॉलिसी के वैल्युएशन को ऑनलाइन ही देख सकते हैं। या फिर पॉलिसी में कोई बदलाव करना है, या नई पॉलिसी लेनी है ये सब कुछ ऑनलाइन ही हो जाएगा। साथ ही आपकी पॉलिसी से संबंधित सारी जानकारियां आपको एक जगह यानि आपके एकाउंट में मिल जाएगी। आईआरडीए ने ये सुविधा फिलहाल केवल इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए दी है। इस एकाउंट को खोलने के लिए फिलहाल कोई चार्ज नहीं लग रहा है, यानि आप मुक्त में इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी।

अपनापैसा डॉटकॉम के हर्ष रूंगटा का कहना है कि आईआरडीए द्वारा ये बेहद सकारात्मक कदम उठाया गया है। इससे बीमाधारकों को काफी लाभ पहुंचेगा। साथ ही ये सुविधा मुफ्त है तो इसका फायदा जरूर उठाना चाहिए। वहीं इससे बीमाधारकों को अपनी पॉलिसी से संबंधित छोटे-छोटे कामों के लिए इंश्योरेंस कंपनी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके अलावा बीमा नियामक के इस कदम से मिस सेलिंग पर काफी हद तक लगाम लाई जा सकेगी।

वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें